scriptशादी से पहले इस रस्म के बाद ही ऐसे हो गई दूल्हे की मौत, मचा कोहराम | Groom Death before marriage and every body shocked | Patrika News

शादी से पहले इस रस्म के बाद ही ऐसे हो गई दूल्हे की मौत, मचा कोहराम

locationआजमगढ़Published: Dec 11, 2017 12:29:25 pm

वैवाहिक जीवन शुरू करने से पूर्व उठ गई अर्थी…

आजमगढ़. शादी का रिश्ता तय होने के बाद गोद भराई कार्यक्रम संपन्न होने के बाद चाचा के परिवार को दिल्ली पहुंचाकर वापस घर लौट रहे युवक का रास्ते में मौत से सामना हो गया। दिल्ली से लौटकर माहुल बाजार में ऑटो रिक्शा से उतरते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद डाला। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ अहरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। वाहन पुलिस के कब्जे में है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बसेवा ग्राम निवासी त्रिभुवन के दो पुत्रों में बड़ा 23 वर्षीय आकाश स्नातक का छात्र था। परिवार वालों द्वारा आकाश की शादी का रिश्ता तय कर दिया गया। गोदभराई का भी कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें परिवार और रिश्तेदार सभी शामिल हुए। गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आकाश के चाचा का परिवार दिल्ली से पैतृक गांव आया हुआ था।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद आकाश चाचा के परिवार को पहुंचाने के लिए दिल्ली गया हुआ था। परिजनों को पहुंचाने के बाद दिल्ली से घर के लिए रवाना हुआ। आकाश शनिवार को जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर अपनी रेल यात्रा पूरी किया और इसके बाद ऑटोरिक्शा पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुआ। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में आटोरिक्शा से उतरते वक्त तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

सात दिनों तक जीवन और मौत से जूझ रही प्रीति अंततः हार गई
एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर जिला अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रही 23 वर्षीय विवाहिता रविवार की सुबह अंततः मौत के आगे हार गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर ग्राम निवासी अनिल कुमार की 23 वर्षीय पत्नी प्रीति गत दो दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसी प्रीति का इलाज अस्पताल में चल रहा था। उपचाराधीन विवाहिता ने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में मायके वालों का पक्ष नहीं मिल सका है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि भोजन बनाते समय कपड़ों में आग पकड़ लेने से प्रीति का झुलस जाना उसकी मौत का कारण बन गया।
पत्नी से बिगड़ा रिश्ता तो लगा लिया मौत को गले
पंखे के सहारे फांसी लगाकर दे दी युवक ने जान
आजमगढ़। दांपत्य जीवन में आई खटास के बाद हुई पंचायत के बाद भी पति-पत्नी के बीच अनबन चलती रही। नतीजा रहा कि इस इस पीड़ा से व्यथित युवक ने शनिवार को पंखे के हुक के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना जहानागंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर एदिलपुर गांव में घटित हुई।
जहानागंज क्षेत्र के प्रतापपुर ग्राम निवासी 24 वर्षीय सविंदर पुत्र सूर्यनाथ की शादी दो वर्ष पूर्व हुई लेकिन कुछ ही समय के बाद उनके दांपत्य जीवन पर किसी की नजर लग गई। पति पत्नी के रिश्ते के बीच आई खटास के बाद पत्नी अपने मायके में रहने लगी। लगभग दो माह पूर्व सविंदर दिल्ली से कमाकर घर लौटा। कुछ दिनों पूर्व दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत के बाद पत्नी वापस अपने ससुराल लौटी लेकिन दोनों के बीच खटास का रिश्ता बना रहा। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन के चलते व्यथित सविंदर ने शनिवार को दिन में अपने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी देर शाम परिजनों को तब हुई जब उसके दिखाई न देने पर लोग उसकी तलाश करने निकले। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो