scriptNGT के आदेश पर गिराए जाएंगे 106 घर, जानिये लिस्ट में किनके-किनके नाम | GT Order to Demolish 160 Illegal Houses at Tamasa River Side Azamgarh | Patrika News

NGT के आदेश पर गिराए जाएंगे 106 घर, जानिये लिस्ट में किनके-किनके नाम

locationआजमगढ़Published: Oct 13, 2019 02:02:04 pm

खुद मकान गिराने के लिये मिला है 30 दिन का अल्टिमेटम।
नदी किनारे ग्रीनलैंड समेत प्रतिबंधित क्षेत्रों पर अवैध निर्माण कर बने हैं मकान।

Demolished

प्रतीकात्मक

आजमगढ़. एनजीटी के आदेश के बाद अब नदी किनारे ग्रीनलैंड, कृषि क्षेत्र और दूसरे प्रतिबंधित क्षेत्रों में अवैध निर्माण करा चुके या करा रहे लोगों की खैर नहीं है। अवैघ निर्माण पर अब नोटिस देने की परंपरा से अलग हटते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई का समय आ गया है। एनजीटी के आदेश के बाद तमसा नदी के किनारे समेत प्रतिबंधित क्षेत्रों में अवैध निर्माण कराने वाले 106 लोगों को आखिरी नोटिस जारी कर दी गयी है। उन्हें 30 दिन का अल्टिमेटम दिया गया है। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि या तो 30 दिन में नोटिस पाए लोग अपना अवैध निर्माण खुद ढहा दें, या फिर एडीए खुद इन भवनों को ध्वस्त करा देगा। विभाग की ओर से नोटिस मिलने के बाद लोगों में हड़कम्प है। बताते चलें कि अवैध निर्माण कराने वाले अगर नोटिस पीरियड तक खुद अपने अवैध निर्माण नहीं हटाते तो उस निर्माण को ध्वस्त करने में आया खर्च भी वसूला जा सकने का प्रावधान है।
विभाग की ओर से जिन लोगों को नोटिस जारी की गयी है उनमें अब्दुल वदूद उर्फ छांगुर चकला, नरौली में विजय सिंह, सुमन सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, सत्यराम, विवेक गुप्ता, गुड्डू सोनकर, सरवन सोनकर व अशोक सोनकर, दीना सिंह, सुमन सिंह, विमला देवी, नागेंद्र यादव, ओमकारनाथ चैहान, सतीश साहनी, इंद्रासन, गुलाब व चंदू चैहान, अमित कुमार जायसवाल व श्वेता जायसवाल, अनिल सिंह, मिटू यादव व आशुतोष द्विवेदी, लालता प्रसाद यादव व बासुदेव यादव, दिनेश यादव व महेश यादव बलरामपुर, नन्हें यादव, अंजली राय, सुनीता सिंह, सुदामा यादव (अध्यापक) व रमेश चैरसिया जाफरपुर (कृष्णा नगर), रत्ना विश्वकर्मा व सरोज विश्वकर्मा, कुंवर मल्लाह, दिवाकर मिश्रा, श्रीराम गुप्ता, संजय गिरी, राजेंद्र व परमेंद्र, प्रदीप कुमार यादव, विमला राय मड़या जयराम, विद्यासागर राय नीबी, राजेंद्र यादव बलरामपुर पीएसी रोड, सूर्यभान सिंह, गौरी शंकर सिंह देवखरी, साधना राय एलवल रैदोपुर, शारदा दीक्षित सिधारी, छत्रपाल सिंह लक्षिरामपुर गांधी नगर कालोनी, हरिवंश सिंह रैदोपुर दुर्गा मंदिर परिसर, कौशल कांत सिंह करतारपुर जीडी ग्लोबल स्कूल के बगल में, दुर्गा देवी चकगोरया, जय प्रकाश पाठक (जेपी पाठक) कोल पांडेय, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह करतारपुर, सूबेदार व केदार आराजीबाग, ज्ञानमती पाल कोड़र अजमतपुर, कृष्ण माधव यादव व आनंद तिवारी बड़ी हरैया, कृष्णा कोल बाजबहादुर, अरविद मिश्रा व विरेंद्र यादव बैठौली, मंगला सिंह शाहगढ़, चंद्रकली देवी व आरपी गुप्ता करतारपुर प्रह्लाद नगर, लालता यादव, मालती व हेमंत कुमार गौतम, राजेंद्रनाथ गुप्ता, लालचंद निषाद, अंजू जायसवाल मड़या जयराम, अंकित अग्रवाल सराय मंदराज, योगेंद्र, सुरेंद्र, नरेंद्र तिवारी, श्यामनरायण व उमेश कुमार, नीलम सिंह, ओमप्रकाश तिवारी व विश्वनाथ तिवारी, अशोक कुमार मौर्या, अरविद पाठक मुंडा, विजय प्रकाश सिंह देवखरी, राजेश मौर्या हाफिजपुर, गिरिजा सिंह जयरामपुर बैठौली, मनीष गोयल बलरामपुर हर्रा की चुंगी, संतोष गुप्ता मुंडा घोरठ, मंजू अग्रवाल, रामपूजन यादव कोड़र अजमतपुर, रामचंद्र, रामजी, लक्ष्मण जायसवाल आसिफगंज, मो. सारिक जालंधरी, बजरंग त्रिपाठी सर्फुद्दीनपुर, आशा सिंह देवखरी, दीपा चैहान, रीना सिंह व चंदन निषाद एलवल (कोलघाट), बलराज यादव जमीन सिधारी, सुबाष यादव हाफिजपुर, सुदामी देवी चकगोरया, जितेंद्र पांडेय व श्यामदेव यादव सर्फुद्दीनपुर, अनुराधा प्रजापति सलारपुर, आशीष गोयल आसिफगंज, प्रशांत कुमार जायसवाल, ममता शाही कोल बाजबहादुर, रीता यादव व चांद सिंह, कुमारी गुप्ता बैठौली, तिलकधारी यादव मूसेपुर, अनिल कुमार मद्धेशिया कोटवां, लालचंद चैहान चकखैरुल्लाह, राधेश्याम यादव करतारपुर, दिनेश तिवारी खैरातपुर, चुन्नीलाल यादव कोल बाजबहादुर, शंभूनाथ बरनवाल मूसेपुर, प्रदीप जायसवाल लालचंद यादव, अजय यादव, रामबचन उपाध्याय घोरठ, राजेंद्र यादव चकगोरया, दिवाकर सिंह सिधारी शामिल हैं। एडीए सचिव बाबू सिंह का कहना है कि उक्त लोगांे को पहले भी नोटिस जारी हो चुकी है लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यदि उक्त लोग तीस दिन के अंदर अवैध कब्जे को खाली नहीं करते है तो दो से तीन दिन के भीतर ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया जाएगा। खुद एडीए सारे भवनों को ध्वस्त करायेगा।
By Ran Vijay Singh

ट्रेंडिंग वीडियो