scriptऑटो पलटने से आधा दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर | half dozen prople injured in road accident | Patrika News

ऑटो पलटने से आधा दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर

locationआजमगढ़Published: May 06, 2018 05:11:41 pm

जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव के पास रविवार की दोपहर बाइक को टक्कर मारने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया…

आजमगढ़. जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव के पास रविवार की दोपहर बाइक को टक्कर मारने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में आधा दर्जन लोग गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है।
भोपतपुर गांव निवासी सुभाष कनौजिया 45 अपनी पत्नी शकुंतला देवी 40 एवं उनके बड़े भाई सूबेदार 57 वर्ष तथा उनकी पत्नी मोना देवी 55 के साथ कहीं गए थे। लौटते समय वे आजमगढ़ नरौली से ऑटो से रिजर्व कर चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव जा रहे थे। ऑटो में कुछ और लोग बैठे थे। अभी वे गोदारा ही गोदारा के समीप ही पहुंचे थे कि, अनियंत्रित होकर सामने खड़ी मोटरसाइकिल से टकराकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ऑटो में सवार सूबेदार कनौजिया ने बताया कि, ऑटो चालक नशे की हालत में था और बार-बार कहने के बाद भी वाहन बहुत तेज चला रहा था। सड़क पर किनारे बाइक खड़ी थी जिसमें उसने धक्का मारा और ऑटो पलटा तो हम चारों के अलावा आरती सिंह पत्नी कृष्णनन्द सिंह निवासी धरवारा तथा एलवल निवासी प्रियंका पुत्री अशोक सिंह भी बुरी तरह जख्मी हो गई। ऑटो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो