scriptUP में पटाखे के गोदाम में भीषण आग, दो लोगों की मौत, दस की हालत गंभीर | Heavy fire in Crackers Godown in Up azamgarh | Patrika News

UP में पटाखे के गोदाम में भीषण आग, दो लोगों की मौत, दस की हालत गंभीर

locationआजमगढ़Published: Mar 17, 2019 06:21:32 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

आग लगते ही गोदाम में एक के बाद एक धमाके होने लगे, बारूद में आग इतनी तेज फैली कि घर में एक दर्जन लोग फंस गए।

Heavy fire in Crackers Godown

पटाखा गोदाम में आग

आजमगढ़. शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज में रविवार की शाम अज्ञात कारणों से पटाखा गोदाम में आग लग गयी। जब तक लोग समझ पाते पूरा क्षेत्र पटाखों के धमाके से गूंज उठा। मौके पर पहुंचकर राहत बचाव का कार्य जारी है। घटना में दो लोगों की झुलस कर मौत हो चुकी है, जबकि दस लोगों का उपचार जिला में चल रहा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र मुकेरीगंज स्थित पटाखा की दुकान में शाम करीब चार बजे अज्ञात कारणों से पटाखा गोदाम में आग लग गयी। आग लगते ही गोदाम में एक के बाद एक धमाके होने लगे। बारूद में आग इतनी तेज फैली कि घर में एक दर्जन लोग फंस गए। धमाकों के बीच स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड व पुलिस को थी। थोड़ी ही देर में भारी संख्या में फोर्स व फायर टीम पहुंच गयी।
घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कड़ी मेहनत के बाद शाम छह बजे तक 12 लोगों को घर के भीतर से निकाला गया था। जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 10 लोग बुरी तरह से झुलसे हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अभी कुछ लोग और घर में फंसे हो सकते हैं।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो