आजमगढ़

महिलाएं करती थी गांजा की तस्करी, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया 61 किलो गांजा

-अंतराज्यीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं के साथ उनके पांच पुरूष साथी भी चढ़े पुलिस के हत्थे
-निजामाबाद पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

आजमगढ़Mar 01, 2021 / 06:23 pm

रफतउद्दीन फरीद

पुलिस हिरासत में गांजा तस्कर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. जिले की पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस व स्वाट टीम ने अंतराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 61 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 6 लाख रुपये बतायी गयी है। गिरफ्तार तस्करों में पांच पुरूष व दो महिला शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

स्वाट टीम प्रभारी शिवशंकर सिंह निमाजाबाद थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर नहर पुलिया पर पहुंचे। वहां पहले से ही निजामाबाद पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। स्वाट और स्थानीय पुलिस बातचीत कर रही थी कि इस दौरान सूचना मिली कि एक लक्जरी वाहन में भारी मात्रा में गाजा लेकर आधा दर्जन लोग जा रहे है। सूचना के बाद स्वाट टीम और निजामाबाद पुलिस ने सभी लक्जरी वाहनों को चेक करना शुरू किया।

उसी दौरान एक स्कार्पियों वहां से गुजरी। पुलिस ने उसे रोका तो उसमें दो महिला सहित सात लोग सवार थे। पूछताछ में वाहन सवार लोगों ने बताया कि वह परिवार सहित दर्शन कर आ रहे है। वाहन के सभी कागजात भी मौजूद है। चुंकि पुलिस को पहले से शक था इसलिए सभी को वाहन से नीचे उतारकर चेकिंग की। वाहन की सीट के नीचे भारी मात्रा में गांजा देख पुलिस सन्न रह गयी। वाहन से कुल 61 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने सातों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस वाहन व तस्करों को थाने ले आयी। बरामद गाजे की अन्र्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच से 6 लाख रूपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में विनय कुमार बिन्द, अच्छेलाल शाह, अभयबीर, तप्पन कुमार, प्रकाशवीर, ललिता व मन्जूरा शामिल है। जिसमें पांच उड़ीसा, एक उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में उक्त लोगों ने बताया कि वे घूमकर गांजे की तस्करी करते है। इससे जो आमदनी होती है आपस में बांट लेते है।

BY Ran vijay singh

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.