UP Weather Alert: IMD का पूर्वानुमान अभी तीन दिन तक उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, जानिए बारिश कब
आजमगढ़Published: Jul 25, 2023 07:18:17 am
UP Weather forecast : आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आजमगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को उमस से लोग परेशान रहेंगे। तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है।
UP Weather forecast : जुलाई के महीने में भीषण गर्मी होने से लोगों का जनजीवन बेहाल है। वहीं बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर सता रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिले में जल्द बारिश होने की संभावना है पर आजमगढ़ मंडल के तीनो जिले में बारिश अभी नहीं होगी। 25 जुलाई को आजमगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा, आसमान में बादल रहेगा।
आजमगढ़ का मौसम