scriptमोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या कर रहे किसान | imtiyaj said Farmers suicide due to wrong policies of Modi government | Patrika News

मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या कर रहे किसान

locationआजमगढ़Published: Feb 14, 2019 11:33:27 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

राष्ट्रपति को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा

Why the farmers are angry at the end of the decision

karjmaphi form, karjmafi ka trika, karj mafi kaise hogi, farmer lone

आजमगढ़. मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग के नेतृत्व में रिक्शा स्टैण्ड पर धरना दिया गया। कार्यकताओं ने इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
इम्तेयाज बेग ने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्यशैली किसान विरोधी है। वर्तमान सरकार में किसान लूटा जा रहा है और मजबूर होकर आत्महत्या करने को विवश है। यहीं नहीं किसान जब अपना हक मांगता है तो सरकार द्वारा बदले में उनको गोली दी जाती है। यदि किसानों का हक नहीं मिला तो किसान बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। सौंपे गये ज्ञापन में सभी किसानों, खेत मजूदरों, ग्रामीण दस्तकारों को दस हजार रूपया मासिक पेंशन अनिवार्य रूप से दी जाय, किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य दिया जाय, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाय, सभी किसानों को सस्ते दर पर खाद-बीज, पानी किसानों को दिया जाय, किसानों की जमीन का अधिग्रहण भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के आधार पर लिया जाय, किसानों को सस्ते दर पर बिजली दी जाय, गन्ने का दाम 500 रूपये प्रति कुंतल दिये जाने की मांग शामिल रही।

पूर्व जिला मंत्री रामाज्ञा यादव ने कहाकि प्रदेश सरकार किसानों को लूट रही है। धान क्रय केन्द्रों पर खरीदी नहीं हो रही है और औने-पौने दाम पर किसान अपनी फसल बिचौलियों को बेचने पर मजबूर है। यदि किसानां के फसल की खरीदी नहीं होगी तो हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकी नाथ सिंह ने कहाकि किसानों को गन्ना माफिया लूट रहे है। गन्ना किसानों को पर्ची नहीं दी जा रही है बल्कि गन्ना माफियाओं को पर्ची मिल रही है। जिसके कारण गन्ना किसान बर्बाद हो रहा है। सठियांव चीनी मिल दो साल में ही करोड़ों के घाटे में चली गयी, जिसकी जांच होनी चाहिए।

खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष खरपत्तू राजभर ने कहाकि आवास के नाम पर ग्रामीणों को लूटा जा रहा हैं और स्वच्छता और आवास को लेकर बडे़ पैमाने पर सरकारी धन की लूट जारी है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हामिद अली ने कहाकि मनरेगा में मजदूरों को काम न मिलने से ग्रामीण मजदूर पलायन कर रहे है।

इस दौरान रामअजोर यादव, वसीर मास्टर, गुलाब मौर्य, रामचन्द्र यादव, महेन्द्र प्रताप, मंगलदेव यादव, जिपं सदस्य दुर्बली राम, राजित यादव, अशोक राय, शहनवाज बेग, करिया सिंह, रामनेत यादव, सुबेदार राजभर, रामचेत, सुबास चौहान, मखड़ू राजभर, प्रमिला, रामकली, श्रीमती संपत्ति आदि मौजूद रहे।
BY- Ranvijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो