scriptअसाध्य रोग से पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान | incurable diseases youth suicide in Azamgarh | Patrika News

असाध्य रोग से पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान

locationआजमगढ़Published: Jul 23, 2019 07:58:40 pm

Submitted by:

Devesh Singh

सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव में सोमवार की रात में बंद कमरे में छत के चुल्ले से लटकता 30 वर्षीय युवक का शव पाए जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Suicide

Suicide

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव में सोमवार की रात में बंद कमरे में छत के चुल्ले से लटकता 30 वर्षीय युवक का शव पाए जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शाम को घर से दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर रात एक बजे दरवाजा को तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया। घटना से एक सप्ताह पूर्व परिवार के लोग रिश्तेदारी गये थे। मृत युवक घर पर अकेले ही था। वह असाध्य रोग से पीड़ित था। बीमारी से तंग आकर फांसी लगा कर जान दे दी। इससे पूर्व उसके दो भाई की भी बीमारी से मौत हो गई थी।
सिधारी थाने के शाहगढ़ निवासी 30 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र स्व. सुशील उर्फ दुलारे राम अपने बड़े भाई के साथ परिवार में रहता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। बड़ा भाई अरविन्द एक सप्ताह पूर्व परिवार के साथ ससुराल चला गया था। कमलेश घर में अकेले ही रह रहा था। वह शनिवार को शाहगढ बाजार में देखा गया था। घर अंदर से बंद होने पर आस-पास के लोग ध्यान नहीं दे रहे थे। सोमवार को मकान के अंदर से दुर्गंध उठने पर आस-पास के लोगों को आशंका हुई। शाम तक कमलेश का कुछ पता न चलने पर लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। रात में पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से घर के दरवाजे को तोड़ा गया। कमलेश का शव छत के चुल्ले से लटक रहा था। मृत चार भाई था। पूर्व में दो भाई की बीमारी से मौत हो गयी थी। वह बड़े भाई के साथ रह रहा था। घटना की जानकारी होने पर बड़ा भाई ससुराल से घर आया। उसके आने पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिधारी थाने एसआई प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि मृत युवक असाध्य बीमारी से परेशान रहता था। लाइलाज बीमारी के चलते ही उसकी शादी भी नहीं हो पा रही थी। बीमारी से तंग आकर उसने फांसी लगा कर जान दे दी। बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो