आजमगढ़

मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने पर फूटा लोगों का गुस्सा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सीओ के निर्देश पर सरायमीर पुलिस ने विहिप के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है

आजमगढ़Oct 04, 2019 / 08:39 pm

Ashish Shukla

सीओ के निर्देश पर सरायमीर पुलिस ने विहिप के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है

आजमगढ़. सरायमीर क्षेत्र में एक व्यक्ति के फेसबुक पर देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर हिदू संगठनों के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। विहिप के जिला उपाध्यक्ष ने इस मामले में सरायमीर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।
सरायमीर क्षेत्र के अचलपुर गांव निवासी वरूण यादव ने नवरात्र पर मां दुर्गा का फेसबुक पर फोटो लगाकर शेयर किया था। वरूण का आरोप है कि भारतीय दुर्गा प्रसाद नाम के आईडी से किसी ने शेयर किए गए मां दुर्गा के फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी कर उसे दो अक्टूबर को उनके फेसबुक के साथ ही सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। हिदू देवी देवताओं के प्रति किए गए अभद्र टिप्पणी की जानकारी होते ही हिदू संगठनों के लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। गुरुवार को हिदू संगठनों के पदाधिकारियों ने सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद से मिलकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया था। सीओ ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया था।
चौबीस घंटे बाद भी कार्रवाई न होने पर विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता सरायमीर थाने पर पहुंचे। सीओ के निर्देश पर सरायमीर पुलिस ने विहिप के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरायमीर थानाध्यक्ष शेर सिंह तोमर का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विरोध दर्ज कराने वालों में विवेक बरनवाल, संतोष सेठ, अमित चैरसिया, मनोज वर्मा, अनिल जायसवाल, विवेक जायसवाल, महेश अग्रहरी, संतोष जायसवाल, बंटू, रजनीश बरनवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.