आजमगढ़

हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम , आटो के धक्के से बाइक सवार घायल

नापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव में बीते 11 नवंबर को भूमि विवाद के चलते किए गए हमले में घायल युवक ने शुक्रवार की सुबह निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

आजमगढ़Dec 14, 2018 / 08:23 pm

Devesh Singh

crime news

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव में बीते 11 नवंबर को भूमि विवाद के चलते किए गए हमले में घायल युवक ने शुक्रवार की सुबह निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
रौनापार क्षेत्र के बहावनपुर ग्राम निवासी 28 वर्षीय राजनाथ पुत्र शंकर पटेल का पड़ोसी से भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। इसी के चलते बीते 11 नवंबर को दिन में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में राजनाथ पटेल बुरी तरह घायल हो गया। जिला अस्पताल से रेफर कर दिए जाने पर घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन युवक ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर तथा उसके दो पुत्र बताए गए हैं।
 

आटो के धक्के से बाइक सवार घायल
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जैगहां बाजार के पास शुक्रवार की सुबह आटोरिक्शा में बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिला अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कुंदीगढ़ मोहल्ला निवासी सुभाष चंद्र (45) पुत्र हंसराज शुक्रवार की सुबह किसी कार्यवश बिलरियागंज की ओर जा रहा था। जैगहां बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रहे आटो रिक्शा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Home / Azamgarh / हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम , आटो के धक्के से बाइक सवार घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.