scriptअंतर्राज्यीय जालसाज गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार | Interstate Fraud Gang four people arrested in azamgarh | Patrika News

अंतर्राज्यीय जालसाज गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

locationआजमगढ़Published: Jun 09, 2018 04:07:09 pm

झारखंड तक फैला था इनका जाल…

Interstate Fraud Gang four people arrested in azamgarh

अंतर्राज्यीय जालसाज गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

आजमगढ़. यूपी ही नहीं आसपास के राज्यों में भी आतंक का पर्याय बने जालसाजों के गिरोह से सरायमीर पुलिस ने पर्दा हटा दिया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित चार जालसाजों को गिरफ्तार कर उनके पास से एटीएम, कार आदि बरामद किया है। उक्त गिरोह के सदस्य लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से धन निकाल लेता था और फरार हो जाता था।

गंभीरपुर निवासी सुनील कुमार राय पुत्र राजमन ने 4 जून 2018 को तथा सरायमीर थाना क्षेत्र गोकुलपुर गांव निवासी अजय सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने 07 जून को सरायमीर थाने में एटीम बदलकर जालसाजी कर पैसे निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ममाले की विवेचना में जुटी थी कि इस दौरान उन्होंने अंतराज्यीय जालसाज गिरोह की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मय हमराह घेरेबंदी कर शुक्रवार की देर शाम सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उपर पुलिस अधीक्षक नगर सुभाष चंद गंगवार ने बताया कि इस अन्तर्राज्यीय गिरोह के लोग आजमगढ़ के अलावा जौनपुर, वाराणसी, देवरिया, कुशीनगर एवं झारखण्ड राज्य में एटीएम बदलकर पैसा निकालते थे। अब तक उन्होंने दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 17 अदद एटीएम कार्ड व स्वीफ्ट मारूती कार बरामद की गयी है।

गिरफ्तार उदयराज गौतम पुत्र राम स्वरूप, अमलेश कुमार पुत्र बासदेव निवासी, नवीन गौतम पुत्र सोचन राम दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादों तथा संतोष कुमार सोनकर पुत्र निरोरी लाल सोनकर जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के सरायबीरू गांव का रहने वाला है। इनसे पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि वह गिरोह के बारे में और भी जानकारी हासिल करने में सफल होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो