scriptजीजा का कारनामा, साली ने कहा भेजूंगी हवालात, दर्ज करायी एफआईआर | Jeeja Cheated Wife Sister File FIR in Azamgarh | Patrika News

जीजा का कारनामा, साली ने कहा भेजूंगी हवालात, दर्ज करायी एफआईआर

locationआजमगढ़Published: Feb 10, 2020 06:34:33 pm

.

FIR

एफआईआर

आजमगढ़. फोरलेन सड़क निर्माण में अधिग्रहित की गई भूमि के एवज में मिले मुआवजे की रकम को हजम कर जाने वाले व्यक्ति सहित तीन लोगों के खिलाफ रविवार को रानी की सराय थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

 

रानी की सराय थाना क्षेत्र के खलीलाबाद गांव में ब्याही लालती देवी के पिता रामधारी की मौत काफी पहले हो चुकी है। रामधारी की मौत के बाद उनकी संपत्ति उनकी दो बेटियों के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज की गई। स्व. रामधारी कि कुछ जमीन फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में अधिग्रहित की जा चुकी है। मुआवजे के रूप में रामधारी की दोनों बेटियों को लंबी रकम मिली थी।

 

मृतक रामधारी की पुत्री लालती देवी का आरोप है कि क्षेत्र के मिर्जापुर खादा ग्राम निवासी उसके बहनोई योगेश कुमार यादव पुत्र स्व. रामू यादव सहित तीन लोगों ने पीड़िता को मुआवजे के रूप में मिले एक करोड़ 34 लाख रुपए साजिश करके अपने खाते में जमा करा लिए। इस बात की जानकारी होने पर पीड़ितों ने बहनोई योगेश कुमार सहित तीन लोगों के खिलाफ रानी की सराय थाने में रविवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो