scriptआजमगढ़ में कच्छा बनियान गिरोह ने फिर दी दस्तक, बड़ी वारदात को दिया अंजाम | Kachha Baniyan Gang Return in Azamgarh Big Robbery on Friday Night | Patrika News

आजमगढ़ में कच्छा बनियान गिरोह ने फिर दी दस्तक, बड़ी वारदात को दिया अंजाम

locationआजमगढ़Published: Sep 19, 2020 11:32:27 pm

पांच की संख्या में घुसे थे असलहे से लैस चोर, महिला को मारपीट कर किया घायल
घायल महिला का अस्पताल में चल रहा उपचार, चोरो का नहीं मिला कोई सुराग
पुलिस का दावा, जारी है जांच जल्द सलाखों के पीछे होंगे बदमाश
 
 
 

azamgarh craim

कच्छा बनियान गिरोह के हमले में घायल महिला व बिखरे सामान

आजमगढ़. जिले में लंबे अरसे के बाद एक बार फिर कच्छा बनियान गिरोह ने दस्तक दी है। गिरोह के लोगों ने बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव में आधी रात के बाद घर में घुसकर परिवार के लोगों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। कच्छा बनियान गिरोह के नाम से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस अब तक इनके बारे में कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।


बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव निवासी रमाजी देवी पत्नी स्व. रामबचन सरोज शुक्रवार की रात घर के एक कमरे में, जबकि उनकी बहू, बेटी व बेटे दूसरे कमरे में सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक रात लगभग एक बजे मकान के पीछे की खिड़की का शीशा तोड़कर पांच की संख्या में कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्य घर में घुस गए। वे घर में घुसे तो आहट से रमाजी देवी की नींद टूट गयी। उन्होंने प्रतिरोध किया तो चोरों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। जिस कमरें में उनकी बहू, बेटी व बेटे सोए थे उस कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद दी।


पूरे परिवार को बंधक बनाने के बाद चोरो ने घर में रखे 75 हजार रुपये नगदी, एक लाख रुपये का सोने-चांदी के जेवर, कपड़ा समेत अन्य सामान लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद रमाजी देवी ने शोर मचाया तो पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे


रमाजी देवी ने बताया कि चोर असलहे से लैस थे। उन्होंने अज्ञात चोरों ं के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले में जुटी है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है।


सीओ लालगंज मनोज सिंह रघुवंशी ने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो