scriptबटन दबते ही किसानों के खाते में पहुंच जाएंगे रुपये | kisan samman yojana give money to poor farmer in India | Patrika News
आजमगढ़

बटन दबते ही किसानों के खाते में पहुंच जाएंगे रुपये

लोकसभा सदर क्षेत्र के बाबू नक्की स्मारक महाविद्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ युवाओं के मन की बात का सजीव प्रसारण किया गया।

आजमगढ़Feb 23, 2019 / 11:35 am

Devesh Singh

man ki baat

kisan samman yojana

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। लोकसभा सदर क्षेत्र के बाबू नक्की स्मारक महाविद्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ युवाओं के मन की बात का सजीव प्रसारण किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि आज नौजवानों के साथ सीएम योगी मन की बात करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधे लखनऊ से प्रदेश के सभी नौजवानों से बात की। डीएवी कालेज के स्नातक छात्र द्वितीय वर्ष जितेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से पूछा कि राम मंदिर कब बनेगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी पर विश्वास कीजिए। अभी मामला कोर्ट में हैं। जैसे ही फैसला आएगा, राम मंदिर बन जाएगा। वहीं बीटीसी के छात्र पप्पू चौहान ने किसान सम्मान योजना का लाभ कब तक मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना पांच साल के लिए बनी है। इस योजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री 24 फरवरी को बटन दबाकर करेंगे। जैसे ही वह बटन दबाएंगे, सभी पंजीकृत किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा ’गुड्डू’, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, भाजयुमो जिला महामंत्री इस्माइल फारूकी व प्रबंधक देवेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो