scriptरिचलिटी चेक: सादे ड्रेस में पहुंची महिला पुलिस तो हुईं छेड़खानी का शिकार | Lady Police Molested in Azamgarh During Reality Check | Patrika News

रिचलिटी चेक: सादे ड्रेस में पहुंची महिला पुलिस तो हुईं छेड़खानी का शिकार

locationआजमगढ़Published: Dec 10, 2019 09:20:59 am

रियलिटी चेक में फेल हुई व्यवस्था, महिला कांस्टेबलों से भी छेडख़ानी से बाज नही आए शोहदे। पहले रीयलिटी चेक के दौरान हिरासत में लिए गए आधा दर्जन मनचले। महिला थाने में करनी पड़ी उठक बैठक।

Police

प्रतीकात्मक

आज़मगढ़. उन्नाव की घटना से सबक लेते हुए आजमगढ़ की पुलिस अब सतर्क को गई है। अब मनचलो की खैर नहीं है, सोमवार की रात पहले दिन ही पुलिस ने आधा दर्जन मनचलो को महिला पुलिस पर छेड़खानी व छीटाकशी करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। उनसे महिला थाने में उठक बैठक भी कराई गई। कई अब भी पुलिस हिरासत में है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हुआ यूं कि पुलिस ने मनचलों पर लगाम कसने के लिए सोमवार को एक अलग प्लान बनाया तथा दिन ढलते ही महिला क्यूआरटी टीम को सादे ड्रेस में विभिन्न चौराहो पर भेज दिया। चौराहो पर अकेली लड़की देख मनचले उनपर छीटाकशी शुरू कर दिए। कई ने तो उन्हें लिफ्ट की पेशकश भी करदी। इस दौरान कई ने भद्दे कमेंट भी किये। इसी दौरान वर्दीधारी पहुँचे कई शोहदों को हिरासत में ले लिया तो कुछ भागने में सफल रहे। कुछ कार व बाइक सवारों ने भी महिला आरक्षियों के साथ शोहदगिरी की, उनकी पहचान वाहन नंबर से करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। रीयलिटी चेक के दौरान नगरपालिका के व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई। शहर में तमाम ऐसी गालियां देखने को मिली जिसमे स्ट्रीट लाइट ही नहीं है। शोहदे इसका पूरा फायदा उठा रहे है। वे खुलेआम अंधेरे में छेड़खानी करते है लेकिन उनकी पहचान भी नहीं हो पाती। ये गालियां कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो