scriptराइस मिल से 30 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार | liquor worth rs 30 lacs recovered from rice mill | Patrika News

राइस मिल से 30 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

locationआजमगढ़Published: Aug 09, 2020 06:58:14 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– आजमगढ़ में मेंहनगर व देवगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

राइस मिल से 30 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

राइस मिल से 30 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

आजमगढ़. मेंहनगर व देवगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने आबाकरी विभाग के साथ मिलकर छापेमारी कर एक बंद पड़ी राइस मिल से 755 पेटी यानि 36240 शीशी शराब बरामद की। जिसकी कीमत 30 लाख रूपये बतायी गयी है। पुलिस ने राइस मिल मालिक अनीश को भी गिरफ्तार कर उसे सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मेहनगर राजेश कुमार मिश्र रविवार की रात हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के बाबू की खजुरी में बंद पड़ी राइस मिल में काफी मात्रा में दूसरे प्रदेश की अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब मध्य प्रदेश की बनी हुई है उस पर बाम्बे स्पेशल व्हिस्की का लेबल लगा है।
पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब मध्य प्रदेश की बनी हुई है, उस पर बाम्बे स्पेशल व्हीस्की का लेबल लगा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राइस मिल जहां से अवैध शराब बरामद हुई है। उसके पिता गोविन्द सिंह के नाम की जमीन पर बनी है और भाई आन्नद सिंह के नाम पंजीकृत है। इस शराब के अवैध भण्डारण में उसके भाई आनंद सिंह एव पिता गोविन्द सिंह की भी सक्रिय भूमिका है जो मौके पर नहीं है। शराब को कहा सप्लाई करना था इसकी विस्तृत जानकारी उसके भाई आन्नद सिंह को है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो