scriptप्यार के नाम पर धोखा, शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया यौन शोषण | Love Affair Fraud FIR Azamgarh | Patrika News

प्यार के नाम पर धोखा, शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया यौन शोषण

locationआजमगढ़Published: Feb 25, 2020 11:43:18 am

.

Girl

गर्ल

आजमगढ़. शादी के झांसे में आकर यौन शोषण का शिकार हुई युवती ने रविवार को जहानागंज थाने में दगाबाज प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहानागंज क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि क्षेत्र के पर्वतपुर गांव का रहने वाला अनिल पुत्र दुर्ग विजय उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद प्रेमी युवक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने जब शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। प्यार में धोखा खा चुकी पीड़िता ने रविवार को जहानागंज थाने में दगाबाज प्रेमी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो