आजमगढ़Published: Oct 12, 2022 02:15:23 pm
Ranvijay Singh
माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अब गाजीपुर प्रशासन ने मुख्तार के करीब गणेश दत्त मिश्र की 14.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। अभी कुछ और के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। गाजीपुर प्रशासन ने बुधवार को मुख्तार अंसारी के करीबी रहे गणेश दत्त मिश्र की 14.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी। गणेश दत्त मिश्र के खिलाफ लंबे समय से जांच जारी थी। उसकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित करने के बाद यह कर्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही कई थानों की पुलिस मौजूद थी। पुलिस सूत्रों की माने तो अभी कुछ और लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है।