scriptमाफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे उमेश सिंह के सील भवन में लगी आग, लाखों की क्षति | Mafia Mukhtar Ansari henchman Umesh Singh caught fire in seal building in mau | Patrika News

माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे उमेश सिंह के सील भवन में लगी आग, लाखों की क्षति

locationआजमगढ़Published: Sep 29, 2022 12:20:20 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी उमेश सिंह के 46 करोड़ की लागत से बने मकान में भीषण आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। उक्त भवन को पिछले दिनों प्रशासन द्वारा सील किया गया था।

उमेश सिंह का भवन जिसमें लगी आग

उमेश सिंह का भवन जिसमें लगी आग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. मऊ जिले के थाना सराय लखंसी थाना क्षेत्र के भुजोड़ी सिविल लाइन में स्थित माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य उमेश सिंह के मकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में लाखों के नुकसान की संभावना है। उक्त मकान की कीमत 46 करोड़ रुपयेे है जिसे पिछले दिनों पुलिस ने सील किया था। मकान में आग कैसे लगी कारण स्पष्ट नहीं है।

बता दें कि उमेश सिंह माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। मुख्तार अंसारी और उसके गिरोह पर पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के क्रम में 7 सितंबर 2022 को उमेश सिंह के अवैध कमाई से बने 46 करोड़ की लागत से बने मकान को कुर्क किया था। तभी से यह मकान सील था। उक्त मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। उमेश के भाई राजेश सिंह का आरोप है कि उन्होंने बार-बार अपने सील मकान की सुरक्षा के लिए प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण इस तरह की घटना घटित हुई है।

सील मकान में अंदर में चोर आए दिन चोरियां कर रहे हैं। प्रशासन कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। वहीं सीओ अग्निशमन सुभाष कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग को बुझाते बुझाते एक कमरा पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। वहीं दूसरे कमरे में लगी आग का तत्काल बुझाकर नुकसान होने से बचा लिया गया है। आग से कितने की क्षति हुई है अभी कह पाना मुश्किल है। आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो