scriptशादी का झासा देकर महिला को बनाया हवस का शिकार, अब कर रहा इनकार | Man made physical relation with woman now denies | Patrika News

शादी का झासा देकर महिला को बनाया हवस का शिकार, अब कर रहा इनकार

locationआजमगढ़Published: Aug 18, 2020 07:01:35 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया।

Woman

Woman

आजमगढ़. सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। सरायमीर थाना क्षेत्र की माहिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक गांव के निवासी उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। विश्वास में लेकर आरोपी युवक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला जब शादी के लिए कहने लगी तो आरोपी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। दबाव बनाने पर आरोपी महिला से गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी देने लगा। सरायमीर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर आरोपी घनश्याम यादव पुत्र कमला यादव निवासी वस्ती थाना सरायमीर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो