scriptकिशोरी के कमरे में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर रेप | man rape with girl by life threat in her house | Patrika News

किशोरी के कमरे में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर रेप

locationआजमगढ़Published: Jun 16, 2018 12:18:26 pm

महाराजगंज थाना क्षेत्र में कामान्ध युवक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है

man rape with girl by life threat in her house

किशोरी के कमरे में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर रेप

आजमगढ़. महाराजगंज थाना क्षेत्र में कामान्ध युवक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते 13 अप्रैल को ही बताई गई है।


महाराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि, बीते 13 अप्रैल को क्षेत्र के देवारा जदीद चिकनहवा ग्राम निवासी कल्लू उर्फ अमरनाथ वर्मा महिला के घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा आपबीती परिजनों को बताने पर जब उसकी मां शिकायत दर्ज कराने आरोपी के घर पहुंची तो इस मामले में समझौते का दबाव बनाते हुए आरोपी पक्ष में पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पीड़ित किशोरी के मां द्वारा नामजद किए गए देवारा जदीद चिकनहवा ग्राम निवासी अमरनाथ वर्मा उर्फ कल्लू के खिलाफ बुधवार को महराजगंज थाने में सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। गिरफ्तारी के लिए पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-

तमंचे के साथ हत्यारोपी गिरफ्तार
सिधारी थाना क्षेत्र के सुंदरनगर कालोनी स्थित दलित बस्ती में बीते दिनों संतोष नामक युवक की गोली मारकर हत्या के आरोप में नामजद आरोपी बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गौरतलब है कि एक पक्ष के दरवाजे पर भवन निर्माण के लिए रखी गई ईंट व बालू को हटाने के लिए शुरू हुए विवाद के दौरान असलहा से चलाई गई गोली वहां मौजूद संतोष नामक दलित युवक को लगी और वह घायल हो गया। निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई ने हमलावर पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की दोपहर पुलिस को जानकारी मिली कि संतोष हत्याकांड में वांछित आरोपी रविप्रकाश पुत्र मुन्नू राम कस्बे में मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
input रणविजय सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो