scriptमार्ग दुर्घटनाओं में पीआरडी जवान सहित तीन घायल | many injured in road accident in Azamgarh | Patrika News

मार्ग दुर्घटनाओं में पीआरडी जवान सहित तीन घायल

locationआजमगढ़Published: Jan 10, 2020 07:18:55 pm

Submitted by:

Devesh Singh

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पीआरडी जवान समेत तीन लोग घायल हो गए।

Road accident

Road accident

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पीआरडी जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पवई थाना क्षेत्र के सुम्माडीह गांव के समीप गुरुवार की शाम ड्यूटी पूरी होने पर साइकिल से घर जा रहे पीआरडी जवान बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए।
स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर घायल को रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन रामचंद्र (37) पुत्र गंगा प्रसाद सुम्माडीह गांव के निवासी बताए गए हैं। इसी क्रम में मुबारकपुर थाना अंतर्गत गूजरपार पुल के पास गुरुवार की शाम कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार धीरज (45) पुत्र गब्बू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरहां गांव के निवासी बताए गए हैं। एक अन्य समाचार के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार में गुरुवार की शाम बोलेरो की चपेट में आ जाने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बिलरियागंज क्षेत्र के मुईयांं पार ग्राम निवासी रविंद्र की पत्नी लालमती देवी (35) दुर्घटना के वक्त अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ बाइक पर बैठकर रिश्तेदारी से घर लौट रही थी। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो