scriptअखिलेश यादव के लिये बुरी खबर, यहां एक साथ दर्जनों नेताओं ने छोड़ा सपा का साथ | Many leader left SP and Join Shivpal yadav party before 2019 election | Patrika News

अखिलेश यादव के लिये बुरी खबर, यहां एक साथ दर्जनों नेताओं ने छोड़ा सपा का साथ

locationआजमगढ़Published: Sep 17, 2018 03:41:26 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने लगाया आरोप, कहा- सपा अब अपने सिद्धान्तों से भटक गयी है

shivpal yadav and akhilesh yadav

शिवपाल यादव और अखिेलेश यादव

आजमगढ़. समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के दर्जन भर नेता रविवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो गए। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने आरोप लगाया कि सपा अब अपने सिद्धान्तों से भटक गयी है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं रह गया है। अब बड़े नेताओं की परिक्रमा करने वालों का बोलबाला है।
सपा के फ्रण्टल संगठन मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मानन्द पांडेय ने प्रेसवार्ता कर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सड़कों पर संघर्ष करने वाले और अपना बहुमूल्य समय पार्टी को देकर पार्टी के नीतियों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने वाले युवाओं को पार्टी के स्थानीय शीर्ष नेतृत्व में उपेक्षित कर दिया है। जिस समाजवाद की मशाल को डा. लोहिया ने जलाया और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जिस मशाल से समाज में व्याप्त अंधेरा दूर किया। वह मशाल अब ऐसे हाथों में नहीं रह गयी है जिससे समाजवाद का प्रकाश फैल सकें।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ऐसी दुर्दशा देखकर कष्ट होता है। सपा अब जमीनी स्तर पर समाप्त हो चुकी है। ऐसा कर्मठ युवा समाजवादियों के उपेक्षा के कारण हुआ है। सपा में अब घुटन महसूस हो रही है। इसलिये हम सभी ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने कहा कि हम सभी ने निर्णय लिया है कि सही मायने में समाजवादी पार्टी के संरक्षक समाजवादी युवाओं का सम्मान करने वाले संघर्षों से निकले समाजवादी नायक शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में शामिल होकर समाज की आवाज को बुलंद करेंगे। साथ ही समाजवादियों को एक बैनर तले लाकर समाजवाद की अलख जगाने का काम करेंगे। अब हम सभी समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के साथ है।
समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के वरिष्ठ नेता दीपक मिश्रा एवं अभिषेक सिंह आंशू के मार्ग दर्शन में आजमगढ़ के युवाओं की सेक्युलर मोर्चे की टीम अगला निर्णय लेगी। आजमगढ़ में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का एक विशाल कार्यक्रम जल्द होगा। पार्टी से इस्तीफा देने वालों में शर्मानन्द पाण्डेय, मोहम्मद जैद, विरेन्द्र यादव, बृजेश यादव, मोहम्मद शकील, अमित श्रीवास्तव, दीपक रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विपुल राय, अजय, अविनाश, विवेक आदि शामिल है।
BY- RANVIJAY SINGH

ट्रेंडिंग वीडियो