scriptमारपीट व आगजनी में तीन घायल, दो हिरासत में | Marpit case two arrested in Azamgarh | Patrika News

मारपीट व आगजनी में तीन घायल, दो हिरासत में

locationआजमगढ़Published: Dec 17, 2018 08:00:38 pm

Submitted by:

Devesh Singh

बरदह थाना क्षेत्र के गोठाव गांव में रविवार की रात को रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।

Marpit

Marpit

रिपोर्ट:- रणविजय सिंह
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के गोठाव गांव में रविवार की रात को रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं घायल पक्ष के पुआल में आग भी लगा दी। पुलिस ने इस मामले में हमलावर पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
गोठाव गांव निवासी 35 वर्षीय राबिया बानो पत्नी एजाज का अपने ही गांव के निवासी जुनैद पुत्र जहरूल से रास्ते को लेकर विवाद व रंजिश है। महिला का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के चार-पांच लोगों ने रविवार की रात को लगभग आठ बजे उसके घर पर चढ़ आए। घर के अंदर घुसकर हमलावरों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में उसके अलावा उसके 40 वर्षीय पति एजाज, 30 वर्षीय बबलू पुत्र युनूस भी घायल हो गए। हमला करने के बाद हमलावरों ने घर में तोड़-फोड़ भी की और बाहर रखे पुआल में आग भी लगा दी। पीड़ित पक्ष ने यूपी 100 को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस के आने से पूर्व ही हमलावर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में हमलावर पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। तीनों घायलों का इलाज मार्टीनगंज स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। बरदह के प्रभारी थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। घटना की छानबीन की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो