scriptनौ माह पहले किये थे प्रेम विवाह आज घर में फंदे से झूलती मिली दंपति की लाश | Married woman found hanging in Azamgarh | Patrika News

नौ माह पहले किये थे प्रेम विवाह आज घर में फंदे से झूलती मिली दंपति की लाश

locationआजमगढ़Published: Mar 02, 2021 03:35:43 pm

-मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव में हुई वारदात से सनसनी
-मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करता था मृतक, फरवरी माह में आया था घर
-बुधवार को धर्मेंद्र का मुंबई जाने का था टिकट, पत्नी भी जाना चाहती थी उसके साथ

घटनास्थल पर जुटी भीड़

घटनास्थल पर जुटी भीड़

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव में मंगलवार की सुबह पति-पत्नी का शव घर के कमरे फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों ने नौ माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। मृत युवक मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। वह फरवरी माह में घर आया था। परिवार के लोग आत्महत्या बता रहे हैं लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मेंहनगर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर पुत्र कमला राजभर की शादी पिछले वर्ष जुलाई माह में गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी संजू पुत्री चन्द्रिका राजभर से हुई थी। धर्मेंद्र व संजू ने प्रेम विवाह किया था। धर्मेंद्र मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। सोमवार की रात पति पत्नी भोजन के बाद सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब दोनों देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो धर्मेंद्र की मां इनौता उसे जगाने कमरे में गयी तो पुत्र व बहू का शव सीमेंट शेड में लगे एंगल से झूलता देख सन्न रह गयी। उसके शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी होने पर संजू के माता पिता व बहन भी मौके पर पहुंच गयी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। धर्मेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करता था। अभी फरवरी माह में वह मुंबई से घर आया है। पत्नी घर पर ही रहती थी। बुधवार को उसका मुंबई जाने का टिकट था। परिवार के लोगों के मुताबिक संजू धर्मेंद्र के साथ मुंबई जाना चाहती थी। जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ और सुबह उनकी लाश मिली। थानाध्यक्ष मेहनाजपुर सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि जिस रस्सी से आत्महत्या की गयी वह बिल्कुल नई थी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो