scriptदहेज में छह लाख के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता का किया उत्पीड़न, एफआईआर दर्ज | Married woman harassed by in-laws for dowry, FIR filed | Patrika News

दहेज में छह लाख के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता का किया उत्पीड़न, एफआईआर दर्ज

locationआजमगढ़Published: Aug 03, 2020 08:24:10 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

पीड़िता तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दहेज में छह लाख के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता का किया उत्पीड़न, एफआईआर दर्ज

दहेज में छह लाख के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता का किया उत्पीड़न, एफआईआर दर्ज

आजमगढ़. अहरौला थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव में दहेज में छह लाख की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहबरपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव निवासी सुनीता यादव पुत्री सत्येन्द्र यादव का विवाह अहरौला थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव निवासी प्रवेश यादव पुत्र आत्मा प्रकाश यादव के साथ हुआ है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता ससुराल में रहने लगी है।

विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में छह लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच उसे चाकू से मारपीट कर घायल कर दिया गया और जानमाल की धमकी दी गयी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रवेश यादव सहित चार लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो