scriptकैफी आजमी के जीवन पर आधारित फिल्म मी-रक्सम से होगा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज | Mee Raqsam film in International Film Festival | Patrika News

कैफी आजमी के जीवन पर आधारित फिल्म मी-रक्सम से होगा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज

locationआजमगढ़Published: Feb 22, 2021 09:21:48 am

महोत्सव में शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का होगा आयोजन जिसमें आयरलैंड, रूस, बांग्लादेश, अर्जेंटीना आदि देशों की कई फिल्में होंगी शामिल
सूत्रधार संस्था द्वारा 26 फरवरी 28 फरवरी तक तीसरे आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2021 का होगा आयोजन

azamgarh news

मी-रक्सम फिल्म का पोस्टर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सूत्रधार संस्थान द्वारा 26 फरवरी 28 फरवरी तक तीसरे आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2021 का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव पहले से अलग होगा। इस बार जहां इसका आगाज मशहूर शायर कैफी आजमी के जीवन पर आधारित फिल्म मी-रक्सम से होगा वहीं इसमें शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आयरलैंड, रूस, बांग्लादेश, अर्जेंटीना आदि देशों की कई फिल्में शामिल होंगी।

संगठन द्वारा पिछले तीन वर्षो से आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह तीसरा महोत्सव है। महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। संगठन के लोग इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। संगठन के सचिव रंगकर्मी अभिषेक पंडित ने बताया कि महोत्सव इस बार पिछली बार से थोड़ा अलग होगा। इसमें इस बार शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता भी होगी, जिसके लिए देश व देश के बाहर आयरलैंड, रूस आदि देशों की कई फिल्में मिली हैं। देश भर से 50 प्रतिनिधि भाग लेंगे। बाबा आजमी की फिल्म मी-रक्सम से इसकी शुरुआत होगी। इसमें नसरुद्दीन शाह के अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी अभिनय किया है। फुल लेंथ सिनेमा की श्रेणी में दो विदेशी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इसमें एक बांग्लादेश से और एक अर्जेंटीना की फिल्म है जो भी फिल्म प्रदर्शित की जाएंगी उनके लेखक, निर्देशक, अभिनेता या निर्माता भी उपस्थित रहेंगे और दर्शकों से सीधा संवाद करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्थानीय दर्शकों के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। इस बार एक और दो मार्च को शारदा टॉकीज में प्रथम आजमगढ़ साहित्य महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा। तीन से पांच मार्च को आजमगढ़ रंग महोत्सव होगा। तीसरे आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव निर्देशक फिल्म व कला समीक्षक अजित राय, साहित्य उत्सव की संयोजक शिखा मौर्या और आरंगम की संयोजक अलका सिंह व अंगद कश्यप हैं।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो