script

10 साल की मासूम लड़की से नाना ने किया रेप, मां गई थी दवा लेने

locationआजमगढ़Published: Feb 24, 2020 05:02:37 pm

.

Rape

रेप

आजमगढ़. दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्ते में नाना लगने वाले वृद्ध ने 10 साल की नाबालिग को घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार के लोग घटना के समय दवा लेने गये थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मूलरूप से बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा की रहने वाली महिला लंबे समय से दीदारगंज थाना क्षेत्र में अपने मायके में रहती है। महिला 22 फरवरी को दवा लेने सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल एंव मेडिकल कालेज चक्रपानपुर गई थी। घर पर उसके अंधे पिता था। उसने अपनी दस वर्षीय पुत्री को पिता की देखभाल के लिए छोड़ दिया था।

 

महिला का आरोप है कि उसे अस्पताल से आने में लेट हुआ। इसी बीच रात करीब दस बजे पड़ोस का 61 वर्षीय राधेश्याम जायसवाल पुत्र बलई जो रिश्ते में उसका चाचा लगता था घर में घुसा और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताओगी तो पूरे परिवार को मार दूंगे। उसके लौटने पर जब पीड़िता ने उससे सारी बात बतायी तो लोग उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने ममाला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी। दूसरी तरफ आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। इसी बीच सोमवार कोे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी पल्थी तिराहे पर मौजूद है और वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे धर दबोचा। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

By Ran Vijay singh

ट्रेंडिंग वीडियो