14 वर्षीय एक किशोरी निजामाबाद थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहती थी। वह मंगलवार की रात कमरे में सोई थी। रात लगभग 1.30़ बजे पड़ोस का 25 वर्षीय युवक में घुस कमरा भीतर से बंद कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने रात में ही डायल-112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस पहुंची और किशोरी को परिजनों के साथ थाने पर ले गई।
पुलिस ममाले में एफआईआर दर्ज करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर सुलह-समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष कार्रवाई की जिद पर अड़ा रहा। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी मीडिया को दे दी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष निजामाबाद शिवशंकर सिंह का कहना है कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी भी गिरफ्तार है। बच्ची को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा जाएगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। थाने पर समझौता कराने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। यह पूरी तरह से अफवाह है।
BY Ran vijay singh