scriptबदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो घायल | Miscreant firing on police in azamgarh two injured | Patrika News

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो घायल

locationआजमगढ़Published: Nov 10, 2017 04:32:49 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

आरक्षी को लगी गोली, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

Miscreant firing on police

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो घायल

आजमगढ़. कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा जंगल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लूट, डकैती और पशु चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का सदस्य व एक आरक्षी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं गिरोह के अंन्य सदस्य कोहरे का लाभ उठाकर फरार हो गये।
शुक्रवार की भोर में पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप व बोलेरो वाहन से लूट, डकैती व पशु चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य रानी की सराय की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधिक्षक ने रानी की सराय सहित आसपास के थानों को चेकिंग का निर्देश दिया। सुबह करीब 5.45 बजे निजामाबाद की तरफ से पिकअप और बोलेरो आती हुई दिखी तो थानाध्यक्ष रानी की सराय ने रूकने का इशारा किया, लेकिन वाहन सवार रूकने के बजाय पत्थरबाजी करते हुए आगे निकल गये।
पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया। जब वे कंधरापुर थाने के पास पहुंचे तो कंधरापुर पुलिस ने भी उन्हें रोकने का प्रयास किया। दो तरफ से घिरता देख बदमाशों ने वाहन की गति बढ़ाई तो बोलेरो सेहदा जंगल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गयी। बदमाशों ने बोलेरो से उतरकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अभिषेक नाम का आरक्षी घायल हो गया।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली लगी वहीं उसके साथी कोहरे का लाभ उठाकर फरार हो गये। घायल बदमाश आतिश पुत्र कयूम, बरदह थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव का निवासी है। पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गयी। बदमाश को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि उक्त गिरोह आजमगढ़ सहित जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, वाराणसी सहित कई जनपदों में तीस से ज्यादा लूट, डकैती व पशु चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक बोलेरो, चार बकरी, एक तमंचा 303 बोर, एक खोखा कारतूस बरामद किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो