scriptबाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर | miscreant shot Young man in Azamgarh | Patrika News

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

locationआजमगढ़Published: Aug 18, 2019 03:10:13 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

firing

firing

आजमगढ़. रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जिसके दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढे़ं-

डीसीएम और ट्रक में टक्कर, दो की मौत, पुलिस ने काटकर निकाला शव

रानी की सराय थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह 32 पुत्र रामधनी सिंह शनिवार की शाम किसी काम से रानी की सराय आया था। रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर जा रहा था।
यह भी पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ में डी-9 गिरोह के दो बदमाशों को लगी गोली



अभी वह कस्बे से सटे पटेल नगर के पास ही पहुंचा था पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गंभीररूप से घायल अखिलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
BY-Ranvijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो