scriptसाइकिल सवार व्यक्ति को दबंगों ने मारी गोली, हालत गंभीर | Miscreants shot youth in Azamgarh condition critical | Patrika News

साइकिल सवार व्यक्ति को दबंगों ने मारी गोली, हालत गंभीर

locationआजमगढ़Published: Jan 25, 2022 03:02:24 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव में साइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी की शिनाख्त कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गयी हैं।

घायल का उपचार करती चिकित्सकीय टीम

घायल का उपचार करती चिकित्सकीय टीम

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव में मंगलवार की पूर्वांह्न साइकिल सवार व्यक्ति को दबंगों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने एक आरोपी की शिनाख्त कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव निवासी 50 वर्षीय देवेंद्र कुमार मंगलवार की पूर्वाह्न करीब 10 बजे साइकिल से कहीं जा रहे थे। अभी वे घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए। गोली देवेंद्र के पेट में लगी थी। हालत गंभीर देख चिकित्सक द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष कंधरापुर, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि गांव के एक परिवार से देवेंद्र की वर्ष 2019 में मारपीट हुई थी। उक्त मामले में दोनों पक्षों द्वारा एनसीआर दर्ज करायी गयी थी। उसी विवाद को लेकर आज देवेंद्र को गोली मारी गई है।

सीसीटीवी से एक आरोपी की शिनाख्त कर ली गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा एसओजी और सर्विलांस की मदद ली जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद मौके पर फोर्स तैनात कर दी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो