script

छेड़खानी करने वाले को दलित महिलाओं ने बनाया बंधक, दबंगों ने हमला कर छुड़ाया

locationआजमगढ़Published: Nov 04, 2020 09:57:00 am

दबंगई से नाराज महिलाएं गांव के बाहर धरने पर बैठी
पुलिस आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा तब शांत हुआ मामला

azamgarh craim

मुबारकपुर थाना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गूजरपार गांव में छेड़खानी से तंग आकर दलित महिलाओं ने एक युवक को बंधक बना लिया। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग उसे छुड़ाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान गांव में जमकर मारपीट हुई व ईंट पत्थर चले। हमलावर बंधक बनाये गए आरोपी युवक को छुड़ाने में सफल रहे। दबंगई से नाराज महिलाएं गांव के बाहर धरने पर बैठ गयी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले को शांत कराया।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गूजरपार गांव में यादव जाति का एक युवक अक्सर दलित लड़कियों के साथ छेड़खानी करता था। मंगलवार की देर शाम फिर उसने छेड़खानी की तो बस्ती के लोगों ने उसे बंधक बना लिया।

दलित बस्ती के लोगों को आरोप है कि यादव पक्ष के लोगों ने गांव में घुसकर मारपीट की और युवक को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। इससे नाराज पीड़ित पक्ष की महिलाएं आक्रोशित हो उठी और गांव के बाहर धरने पर बैठ गयी।

महिलाओं का आरोप था कि उनकी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। जानबूझ कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। महिलाओं के धरने पर बैठने की सूचना पर सीओ सदर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी।

पुलिस ने छेड़खानी की शिकार किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपित पक्ष के बालचंद यादव, विजय बहादुर यादव समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

BY Ran vijay singh

ट्रेंडिंग वीडियो