साइकिल स्टैंड में महिला लेखपाल से छेड़खानी
आजमगढ़Published: May 09, 2019 09:33:46 pm
बूढ़नपुर तहसील में तैनात महिला लेखपाल के साथ साइकिल स्टैंड में काम करने वाले व्यक्ति ने छेड़खानी की। महिला लेखपाल ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ अतरौलिया थाने में तहरीर दी।
रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील में तैनात महिला लेखपाल के साथ साइकिल स्टैंड में काम करने वाले व्यक्ति ने छेड़खानी की। महिला लेखपाल ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ अतरौलिया थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी निवासी 45 वर्षीय बलराम राजभर उर्फ पुजारी पुत्र लोदई राजभर बूढ़नपुर तहसील परिसर में स्थित साइकिल स्टैंड पर काम करता है। महिला लेखपाल का आरोप है कि उक्त व्यक्ति कई दिनों से छींटाकशी कर रहा था। तीन चार दिन में कई बार छेड़खानी की। उक्त व्यक्ति की हरकतों से तंग महिला लेखपाल ने बूढ़नपुर एसडीएम से शिकायत दर्ज कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पर तहरीर दी। तहरीर पर अतरौलिया थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। छेडख़ानी की इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ कर दिये हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में एंटी रोमियो सेल ने जब से तेजी दिखानी बंद की है तब से स्थिति और खराब होती जा रही है।