scriptनरेन्द्र मोदी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार, बीबी के साथ मिलकर करता था ये काम | Narendra Modi Morcha Chief Arrested by Azamgarh Police | Patrika News

नरेन्द्र मोदी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार, बीबी के साथ मिलकर करता था ये काम

locationआजमगढ़Published: Jan 17, 2018 11:20:24 pm

आजमगढ़ पुलिस ने नरेन्द्र मोदी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया गिरफ्तार, बीबी के साथ मिलकर करता था फ्रॉड।

Narendra Morcha Chief Arrested

नरेन्द्र मोदी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार

आजमगढ़. नरेंद्र मोदी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह के फ्राड में सिर्फ संगठन के पदाधिकारी ही नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी भी शामिल है। आशीष को रिमांड पर आजमगढ़ लेकर पहुंची पुलिस को उम्मीद है कि अन्य पूछताछ और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है। कारण कि इन्होंने यूपी ही नहीं बल्कि आसपास के के प्रांतों में भी लोगों को अपना शिकार बनाया है।

बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज मोहल्ला निवासी नरेंद्र मोदी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद काजी अरशद पुत्र काजी अब्दुल वाफी ने 27 अक्टूबर को शहर कोतवाली में नरेन्द्र मोदी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह उनकी पत्नी डौली त्यागी तथा मंत्री राजीव रंजन कौशल के विरुद्ध फ्राड का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप था कि उक्त लोग गैंग बनाकर नरेन्द्र मोदी मोर्चा के नाम से संगठन चला रहे है और भारत सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर नौकरी दिलाने व भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में लाभ लेने के उद्देश्य से धन की उगाही कर रहे है। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह व राष्ट्रीय महामंत्री राजीव रंजन द्वारा उप्र, गुजरात, मध्य प्रदेश , राजस्थान व अन्य प्रदेशों में प्रदेश स्तर व जिला स्तर की कार्यकारणी का भी फर्जी तरिके से गठन कर धन की उगाही कर रहे है।

इसी षडयंत्र के तहत इन्होने सैय्यद काजी अरशद को पहले महामंत्री फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इस दौरान काजी अरशद से एक बार नौ हजार 900 रुपये और दूसरी बार 10 हजार रूपये नगद लखनऊ में ले लिए। पुलिस के मुताबिक नरेन्द्र मोदी इन सभी गतिविधियों के मद्देनजर उससे जुड़े पदाधिकारीगण, सदस्य प्रधानमंत्री कार्यालय से अपने आप को जुड़ा हुआ दिखाकर फर्जी तरीके से लोगों से पैसा ऐंठने लगे तथा साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात व राजस्थान से कई लोंगो का फर्जी तरीके से पैसा वसूले की शिकायत प्राप्त हुई।
सैय्यद काजी अरशद भी अपने आप को पहले राष्ट्रीय मंत्री तथा फिर प्रदेश अध्यक्ष के लेटर पैड छपवाकर प्रयोग करने लगा और आजमगढ जनपद में जगह जगह पर होर्डिगं लगाकर प्रचार प्रसार करना आरम्भ किया। उसने कई लोंगों से उनके काम कराने की जिम्मेदारी ली। अपने जीवन को खतरा दिखाते हुये सरकारी गनर की मांग की तथा फर्जी तरीके से उच्चाधिकारी बनकर फोन भी किया।
उक्त मामले की गम्भीरता तथा प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम लिये जाने पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा इस संगठन से जुड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह व उनकी पत्नी डाली त्यागी व राष्ट्रीय महामंत्री राजीव रंजन कौशल के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने तथा उक्त अभियोग में साक्ष्य संकलन हेतु पुलिस टीम गाजियाबाद रवाना की गई। पुलिस ने गाजियबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र से नरेन्द्र मोदी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह की गिरफ्तारी कर उसे आजमगढ़ ले आई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त आशीष सिंह से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आशीष ग्राम पकौली थाना विद्योपुर जनपद वैशाली विहार का रहने वाला है। वर्ष 2010 में 12 वीं की कक्षा उत्तीर्ण कर मेरठ में बीटेक में एडमीशन लिया था लेकिन प्रथम वर्ष में ही फेल होने के बाद, गाजियाबाद में रियल स्टेट में प्लाट व फ्लैट बेचने की दलाली शुरू किया। वर्ष 2015 में डाली त्यागी नाम की महिला से शादी कर ली।
मई 2017 में नरेन्द्र मोदी मोर्चा नाम से रजिस्ट्रेशन कराकर सोशल मिडिया के माध्यम से लोगों को फर्जी तरिके से जोड़ने का काम किया तथा उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश व अन्य प्रदेशों के पदाधिकारी नियुक्त करने के नाम पर पैसा ऐठने का काम किया है साथ ही पदाधिकारी के माध्यम से नरेन्द्र मोदी मोर्चा की सदस्यता का अभियान चलाते हुए लोगों से फर्जीवाड़ा करना आरम्भ कर दिया इसकी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची। चूंकि ये अपने पदाधिकारियों को माननीय प्रधानमंत्री से मिलने तक का प्रोग्राम तय कराने का झूठा अश्वासन देता था इसके द्वारा अपने रूतवे का प्रदर्शन करने के लिए लखनऊ, मध्य प्रदेश व गुजरात में फर्जी तरिके से समय समय पर मिटिंग भी किया।

आशीष द्वारा बनाये गए पदाधिकारी
आशीष द्वारा विभिन्न राज्यों में संगठन के पदाधिकारी भी बनाए गये है। गुजरात राज्य के प्रदेश संगठन महामंत्री बिष्णु भाई ठाकोर, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश भाई, कार्यालय मंत्री गोपाल जी ठाकोर, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र भाई पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष यामिनी सुथार प्रदेश मंत्री हरपाल सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री गौतम भाई कडिया, प्रदेश मंत्री गायित्री गोहील, प्रदेश सदस्यता प्रभारी शागर मेहता, प्रदेश मंत्री विजय कुमार पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष खेमभाई भरवाड़, प्रदेश मंत्री काजलबेन कथरोटिया, प्रदेश मंत्री डॉ. केतन भोई, प्रदेश महामंत्री नम्रताबेन, प्रदेश उपाध्यक्ष मिनाक्षीबेन को नियुक्त किया गया था तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री मो. काजी अरशद साब, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबाष सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी हरिगोविन्द सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शैलेश राय, प्रदेश महासचिव डॉ. पूनम सिंह, प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार पाण्डेय, प्रदेश प्रभारी डॉ. पीएन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सन्तोष त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रनु यादव व मनु महराज को नियुक्त किया है।
by Ran Vijay Singh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो