आजमगढ़

डांडिया उत्सव में हुनर दिखाएंगे नवोदित कलाकार

UP Newsचार अक्टूबर का प्रतिभा निकेतन स्कूल में होगा आयोजन

आजमगढ़Sep 30, 2019 / 10:26 am

sarveshwari Mishra

navodita artist

आजमगढ़. शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हुनर संस्थान द्वारा नवप्रवेशी कलाकारों को लेकर प्रतिभा निकेतन स्कूल में डांडिया उत्सव का आयोजन चार अक्टूबर को सायं पांच बजे से किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को हुई संगठन की बैठक में लिया गया। साथ ही आयोजन समिति का गठन कर लोगों को जिम्मेदारियां सौपी गयी।

इस उत्सव का संयोजक डॉ पंखुड़ी मौर्या, अनुराधा राय, काजल सिंह, श्रुति अग्रवाल को बनाया गया है। सचिव रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने कहा कि विगत दिनों कटक, आगरा, मथुरा में संस्थान के कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कई पुरस्कारों पे अपना कब्जा कर जनपद का नाम रोशन किया। मथुरा में लोकनृत्य की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही व्यक्तिगत श्रेणी में किशन गुप्ता ने सेमि क्लासिकल में प्रथम व विकास सोनकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी कलाकारो को डाँडिया उत्सव में सम्मानित किया जायेगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से पारिवारिक आयोजन है जिसमें सभी लोग परिवार सहित शामिल होंगे। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। बैठक में संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, हेमंत श्रीवास्तव, करिश्मा सिंह, कमलेश सोनकर, आकाश गोंड़ ,करण सोनकर, मन्टू कुमार, अमरजीत विश्वकर्मा, रवि चैरसिया, विकास सोनकर, कशिश गुप्ता, आशिका श्रीवास्तव सहित सभी कलाकार उपस्थित थे।
BY-Ranvijay Singh
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.