
भूमि विवाद
आजमगढ़. अब जिले में भूमि विवादों को निस्तारण श्रावस्ती माडल के तर्ज पर होगा। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने सोमवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा एसपी सीटी को नोडल अधिकारी नामित किया। इस दौरान उन्होंने समस्त तहसीलदारां को नामित करते हुए गांववार आईजीआरएस, तहसील दिवस से सम्बन्धित, जन सुनवाई में आने वाले शिकायती पत्रों को सूचीबद्ध करने तथा राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम बनाकर राजस्व के मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवादां का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दो-दो टीमें बना लें जिसमें राजस्व के 5 एवं पुलिस के 5 कर्मचारी रहें। उप जिलधिकारी एवं सीओ को निर्देशित करते हुए कहा वे बनी हुई टीमों से शिकायत के निस्तारण के सम्बन्ध में स्पाट मोमो, फोटोग्राफ्स तथा शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर भी कराना सुनिश्चित करें।
यदि ग्राम प्रधान अपने ग्रामसभा की जमीन की रक्षा करने में तथा स्थायी अतिक्रमण कार्यों हेतु जेसीबी तथा अन्य मशीने उपलब्ध कराने में असफसल रहता है तो उसको एलएमसी के पद हटाते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, मुख्य राजस्व अधिकारी अलोक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, एसपीआरए एनपी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, सीओ सहित तहसीलदार उपस्थित थें।
जिले के आला अधिकारियों ने दी नववर्ष की बधाई
मण्डलायुक्त के.रविन्द्र नायक, पुलिस उप महानिरीक्षक विजय भूषण, जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार सहित अन्य मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारियों ने नूतन वर्ष के अवसर पर मण्डल एवं जनपदवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। मण्डलायुक्त ने लोगों का हार्दिक बधाई देते हए अपने सन्देश में कहा है कि नववर्ष मण्डलवासियों में राष्ट्र प्रेम, आपसी भाईचारा एवं सुख समृद्धि लायेगा तथा नववर्ष 2018 लोगों को अधिक सम्पन्नता एवं प्रगति दिलायेगा। उन्होंने लोगों से आशा व्यक्त किया है कि नूतन वर्ष में मण्डलवासी कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए शांति व भाईचारा बनाये रखते हुए स्वच्छता एवं विकास को शासन की मंशा के अनुरूप आगे बढ़ाने में अपेक्षित सहयोग देंगे। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने अपने बधाई सन्देश में जनपदवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आपसी भाईचारे को बनाये रखते हुए पारस्परिक सहयोग की भावना से रचनात्मक एवं विकासपरक कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की है।
By- Ranvijay Singh
Published on:
01 Jan 2018 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
