script

देव दीपावली पर निजामाबाद के दियों जगमगाएगी भगवान श्रीराम की अयोध्या

locationआजमगढ़Published: Oct 24, 2020 08:51:33 am

50 एमएल तेल क्षमता वाले लाखों दीपक कुम्हारों ने किया तैयार
जीएम डीआईसी के माध्यम से अयोध्या भेजे जाएंगे दिये

azamgarh news

प्रतीकात्मक फोटो

आजमगढ़. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद आने वाले पहले देव दीपावली पर भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अध्योध्या एक बार फिर निजामाबाद के दीयों से जगमग होगी। देव दीपावली पर यहां से एक लाख दीये अयोध्या भेजे जाएंगे। 50 एमएल तेल की क्षमता वाले दीयों को लगभग तैयार भी कर दिया गया है। जल्द ही जीएम डीआईसी के माध्यम से इन दीयों को अयोध्या भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके पूर्व भी अयोध्या में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में निजामाबाद के कुम्हार दीया भेजते रहे हैं।

बता दें निजामाबाद की ब्लैक पाटरी और मिट्टी के दीये देश ही नहीं पूरी दुनियां में प्रसिद्ध हैं। योगी सरकार द्वारा इसे एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल किए जाने के बाद इस कारोबार ने काफी प्रगति की है।

शासन द्वारा ब्लैक पाटरी को ओडीओपी के तहत चयनिक करने के बाद इसके विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रत्येक साल देव दीपावली पर निजामाबाद के शिल्पकारों को दीये भेजने का आर्डर दिया जा रहा है।

इस बार अभी दीये भेजने की डील फाइनल नहीं हुई है लेकिन यहां के शिल्पकारों ने अपनी श्रद्धा से एक लाख दीये अध्योध्या भेजने का फैसला लिया है। दिये 50 एमएल तेल की क्षमता वाले बनाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है ये दीये पूरी रात जलेंगे। जीएम डीआईसी प्रवीण मौर्य ने बताया कि दीये तैयार हैं। तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसे जल्द ही अयोध्या भेजा जाएगा।

दीपक तैयार करने में जुटे कुम्हार मोहित, महेंद्र, दीपक आदि का कहना है कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे तैयार किये गए दीपक भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर जलाए जाएंगे। एक लाख के करीब दीपक तैयार है। जल्द ही इन्हें अयोध्या भेजा जाएगा।

BY Ran vijay singh

ट्रेंडिंग वीडियो