script

पटाखा गोदाम अग्निकांडः मरने वालों की संख्या हुई दस, पांच अब भी गंभीर

locationआजमगढ़Published: Mar 22, 2019 07:22:33 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

मृतक मूल रूप से गाजीपुर जनपद के सैदपुर भीतरी गांव का रहने वाला है

up news

पटाखा गोदाम अग्निकांडः मरने वालों की संख्या हुई दस, पांच अब भी गंभीर

आजमगढ़. शहर के मुकेरीगंज में रविवार को पटाखा गोदाम में लगी आग में झुलसे लोगों के मरने का सिलसिला जारी है। एक के बाद एक मौतों से पूरे शहरवासी सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं। मृतक के घरों पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद ऐसा कोई दिन नहीं रहा जिस दिन मौत न हो रही हो। शुक्रवार की सुबह वाराणसी में उपचार के दौरान गुलामी का पूरा में किराए के मकान में रह रहे मोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके शव का वहीं पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक मूल रूप से गाजीपुर जनपद के सैदपुर भीतरी गांव का रहने वाला है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव का अंतिम संस्कार किया गया। अब भी पांच लोग जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।
घटना के दिन गत रविवार को आग से राखी गुप्ता (24), बेबी गुप्ता (18), उपेंद्र यादव (25), रामलखन (50), राममिलन (40) की मौत हो गई थी। इसी रात 10 बजे जगपत चौहान को वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई थी। सोमवार को मुकेरीगंज निवासी सतिराम गुप्ता (55) पुत्र स्व. पल्टन की और मंगलवार को मकान मालिक 35 वर्षीय खिलाड़ी की मौत हो गई थी। बुधवार की सुबह ग्लोबल हास्पिटल में भर्ती अजय मौर्य की भी मौत हो गई थी। गुरुवार को वाराणसी में मोनू की मौत हो गई। उसके मौत की खबर जनपद में पहुंचते ही लोग हतप्रभ हो गए। मोनू बाज बहादुर मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रह रहा था। उसकी शादी 2015 में हुई थी। वह एक बच्चे का पिता था। मुकेरीगंज में खिलाड़ी के घर पर अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां परिवार के बचे लोग शोकाकुल है। इधर से गुजरने वाले हर कोई एक बार रुक कर आगे बढ़ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो