scriptUP चुनाव में पिछड़ा वर्ग महापंचायत के प्रत्याशी बढ़ाएंगे सपा, बसपा और भाजपा की मुसीबत | OBC Mahapanchayat fight UP election news in Hindi | Patrika News
आजमगढ़

UP चुनाव में पिछड़ा वर्ग महापंचायत के प्रत्याशी बढ़ाएंगे सपा, बसपा और भाजपा की मुसीबत

20 जनवरी को अंबेडकर पार्क में महापंचायत के दौरान घोषित करेगी प्रत्याशी।

आजमगढ़Jan 14, 2017 / 08:11 pm

रफतउद्दीन फरीद

OBC Mahapanchayat

OBC Mahapanchayat

आजमगढ़. अति पिछड़े मतों पर दावा कर रहे सपा, बसपा व भाजपा की मुसीबत चुनाव में बढ़ती दिख रही है। कारण की अति पिछड़ों का मजबूत संगठन माना जाने वाला पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी यूपी चुनाव में प्रत्याशी उतारने जा रही है। संभव है कि 20 जनवरी को अम्बेडकर पार्क में महापंचायत के दौरान पार्टी कुछ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी करे। शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई महापंचायत की तैयारी बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की गयी।





शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि 20 जनवरी को अम्बेडकर पार्क में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण चैहान मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में मासिच चुनाव चिंह के साथ मैदान में उतरेगी और जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री का चेहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण चैहान होंगे।





इस दौरान लोजपा के प्रदेश सचिव दिनेश सिंह पटेल, विरेंद्र यादव, प्रमोद राजभर, सुजीत यादव, राजीव शर्मा, सोनू शर्मा आदि ने महापंचायत की सदस्यता ग्रहण की। अंत में दो मिनट का मौन रखकर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया गया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह चैहान, अंगेश मौर्य, चंद्रशेखर प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, इजहार अहमद, हरिमोहन, दीपक जायसवाल, विक्रम चैहान, अमित चैहान, चंदन, संतोष राजभर, हौसला राजभर, रामविनय विश्वकर्मा, जय जयराम प्रजापति, संगीता गौतम आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो