script

प्रधानमंत्री के आने से पहले आजमगढ़ के अधिकारियों को दी जाएगी ई ऑफिस की ट्रेनिंग

locationआजमगढ़Published: Jul 05, 2018 10:29:41 am

सावित्री बाई फूले राजकीय पॉलिटेक्निक में होगा अधिकारियों का प्रशिक्षण।

E Office Training

ई ऑफिस ट्रेनिंग

आजमगढ़. डिजिटल इंडिया पूरी तरह लागू करने के लिये तेजी से काम हो रहा है। इसके तहत अब सभी जिलों में ई ऑफिस की अवधारणा चल रही है। आजमगढ़ में भी इसका काम चल रहा है पर अभी रफ्तार कुछ सुस्त थी। अब पीएम नरेन्द्र मोदी के आने के पहले ही यहां के अधिकारियों को ई ऑफिस प्रशिक्षण दे दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण उन्हें जिले के अधिकारियों को सावित्री बाई फूले राजकीय पालिटेक्निक हर्रा की चुंगी, आजमगढ़ के कम्प्यूटर लैब में ई-ऑफिस का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने बताया है कि प्रशिक्षण की तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

छह जुलाई 2018 को जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, उप कृषि निदेशक आजमगढ़, सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण/कल्चर), भूमि संरक्षण अधिकारी तथा उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) को 10.00 बजे से 12.00 बजे तक तथा उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, उप कृषि निदेशक (भू0सं0), जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक (शोध), जिला कृषि रक्षा अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी आजमगढ़, राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को 12.00 बजे से 14.00 बजे तक और जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड व अधिशासी अभियन्ता शारदा सहायक खण्ड-23 को 15.00 बजे से 17.00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इसी तरह सात जुलाई को अधिशासी अभियन्ता शारदा सहायक खण्ड-32, प्रमुख अधीक्षक मण्डलीय चिकित्सालय तथा जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड को 10.00 बजे से 12.00 बजे तक तथा जिला निर्वाचन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता भू-गर्भ जल विभाग, सहायक निदेशक राष्ट्रीय बचत, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचस्थानीय), बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास तथा क्षेत्रीय सेवायोजना कार्यालय आजमगढ़ को 12.00 बजे से 14.00 बजे तक तथा जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त (प्रशासन) वाणिज्य कर तथा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग को 15.00 बजे से 17.00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

नौ जुलाई को कलेक्ट्रट आजमगढ़, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को 10.00 बजे से 12.00 बजे तक तथा जिला आबकारी अधिकारी, जिला विकास अधिकारी को 12.00 बजे से 14.00 बजे तक तथा अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-3 लो0नि0व0, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 लो0नि0व0 को 15.00 बजे से 17.00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

11 जुलाई को अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड, अधिशासी अभियन्ता वि0/पा0 खण्ड को 10.00 बजे से 12.00 बजे तक तथा अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-5 लो0नि0व0, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लो0नि0व0 को 12.00 बजे से 14.00 बजे तक तथा जिला लेखा परीक्षा अधिकारी स्था0 निधि ले0, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण जिला सूचना अधिकारी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक, प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को 15.00 बजे से 17.00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

12 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक को 10.00 बजे से 12.00 बजे तक तथा उप संचालक चकबन्दी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी तथा सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई को 12.00 बजे से 14.00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली का प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी के दिशा निर्देश में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के सहयोग से मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होने निर्देश दिया कि निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपने विभाग के नामित एम्पलाई डाटा बेस मास्टर (ईडीएम) एक कम्प्यूटर आपरेटर तथा समूह ग एवं ग के ऊपर कर्मचारी जिनके द्वारा पत्रावली चलायी जायेगी प्रशिक्षण प्राप्त करें।
By Ran Vijay Singh

ट्रेंडिंग वीडियो