scriptसंपत्ति के विवाद में घर में सोई वृद्ध की ईंट से कूचकर हत्या, बेटा बहू हिरासत में | Old woman murder in Azamgarh due to property dispute | Patrika News

संपत्ति के विवाद में घर में सोई वृद्ध की ईंट से कूचकर हत्या, बेटा बहू हिरासत में

locationआजमगढ़Published: Aug 04, 2021 09:06:07 am

Submitted by:

Ranvijay Singh

तरवां थाना क्षेत्र के महोली गांव में घर में सोई वृद्ध महिला की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गयी। हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मृतका के पुत्र व बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. तरवां थाना क्षेत्र में भोजन के बाद घर में सोई बुजुर्ग महिला पर ईंट से सिर कूंच दिया गया। सुबह जानकारी होने पर वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण संपत्ति का विवाद माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतका की बड़ी बहू व मझले पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या परिवार के सदस्योें ने ही की है।

तरवां थाना क्षेत्र के महोली गांव निवासी जीतू राम कोलकाता में नौकरी करते थे। रिटायर होने के बाद वे घर आ गए। वहीं उनका बड़ा पुत्र कोलकाता में ही नौकरी करता है। दूसरा पुत्र ओमप्रकाश घर पर रहकर खेती करता है। सबसे छोटा पुत्र सुनील दिल्ली रहता था। जीतू राम की संपत्ति के बंटवारे को लेकर तीनों पुत्रों में लंबे समय से विवाद चल रहा है।

विवाद की वजह से जीतू राम अपने बड़े पुत्र के परिवार के साथ रहते थे, जबकि उनकी 65 वर्षीय पत्नी इमरती देवी मझले पुत्र ओमप्रकाश के साथ रहती थीं। रात को भोेजन के बाद जीतू व इमरती देवी घर में सोेये थेे। रात में किसी समय इमरती के सिर पर ईंट से कई बार प्रहार कर दिया गया।

सुबह लोग सोकर उठे तो देखा इमरती देवी बिस्तर पर लहूलुहान पड़ी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया गया चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को जब संपत्ति विवाद की जानकारी हुई तो उसनेे मृतका की बड़ी बहू व मझले पुत्र ओमप्रकाश हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों सेे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से ही जीतू घर से गायब है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो