scriptबाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध को मारी गोली, मौके पर मौत | Oldman Shot Dead in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध को मारी गोली, मौके पर मौत

पारिवारिक विवाद माना जा रहा हत्या का कारण
एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दिन दहाड़े हुई हत्या से ग्रामीणों में रोष

आजमगढ़Sep 27, 2020 / 04:46 pm

रफतउद्दीन फरीद

azamgarh crime

मौके पर पूछताछ करती पुलिस

आजमगढ़. तरवां थाना क्षेत्र के मौलानीपुर गांव में रविवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने घर पर चढ़कर वृद्ध को गोली मारी दी। गोली सिर में लगने के कारण मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद मुकामी पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया घटना का पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


तरवां थाना क्षेत्र के मौलानीपुर गांव निवासी शेखरज यादव 65 पुत्र स्व. अभिराज रविवार की दोपहर करीब 12.30 बजे घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग आए और ताबड़तोड़ फायर कर शेखरज यादव को घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते हमलावर फरार हो गए।


परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे कि उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष तरवां स्वतंत्र देव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह भी मौक पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला विवाद का लग रहा है।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो