scriptओमप्रकाश राजभर का बीजेपी पर हमला, बोले योगी सरकार में हुए तीन चीरहरण, कौरवों की तरह होगा नाश | Om Prakash Rajbhar Attack on BJP Yogi Adityanath Government | Patrika News

ओमप्रकाश राजभर का बीजेपी पर हमला, बोले योगी सरकार में हुए तीन चीरहरण, कौरवों की तरह होगा नाश

locationआजमगढ़Published: Jul 24, 2021 11:28:00 am

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि महाभारत काल में एक चीरहरण के बाद कौरवों का नाश हो गया था। बीजेपी सरकार में तीन-तीन चीरहरण हुए अब इनका भी नाश पक्का है। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो चिकित्सा, शिक्षा और बिजली मुफ्त होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सुुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला तो भागीदारी संकल्प मोर्चा की जमकर तारीफ की। कहा कि महाभारत काल में एक चीरहरण के बाद कौरवों का नाश हो गया था। बीजेपी सरकार में तीन-तीन चीरहरण हुए अब इनका भी नाश पक्का है। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो चिकित्सा, शिक्षा और बिजली मुफ्त होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। महाभारत में एक चीरहरण हुआ था तो कौरवों का नाश हो गया था। उसी तरह भाजपा के शासन काल में तीन चीरहरण हुए हैं, भाजपा का सर्वनाश होना तय है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब तक अटल जी थे तब तक भाजपा थी। अब भाजपा पर गुजरातियों का कब्जा हो गया है। भाजपा की वर्तमान सरकार में महंगाई चरम पर है। भाजपा का नारा था अच्छे दिन आएंगे लेकिन जब बुरा दिन था तब गैस सिलिंडर 400 था, अब अच्छे दिन आए तो 1000 हो गया। अरहर की दाल 50 थी, अच्छे दिन में 150 पार, पेट्रोल 60 था, अब 100 पार है। वहीं डीजल 55 था अच्छे दिन आने पर सौ पार कर गया है।

भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो चुकी है। 2022 में सुभासपा की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही घरेलू बिजली बिल पांच वर्ष तक के लिए माफ कर दी जाएगी। गरीबों का इलाज पांच वर्षों तक निःशुल्क होगा। प्रारंभिक से लेकर स्नातकोत्तर तक शिक्षा फ्री होगी। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख चुनाव में जमकर पैसे का खेल हुआ। हमारी सरकार बनते ही उक्त चुनाव जनता द्वारा कराने का प्रस्ताव पास किया जाएगा।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो