आजमगढ़

भाजपा के लव जेहाद पर ओम प्रकाश की चुटकी, कहा उनकी पार्टी के मुस्लिम नेताओं ने की है हिंदू लड़कियों से शादी

भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के संरक्षण के लिए हमेंशा खड़ी रहती है भाजपा
हक की लड़ाई के लिए बना है भागीदारी संकल्प मोर्चा, 2022 में खिलाएगा बड़ा गुल

आजमगढ़Jan 12, 2021 / 09:22 pm

रफतउद्दीन फरीद

ओम प्रकाश राजभर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. यूपी में योगी सरकार के सहयोगी रह चुके सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को भाजपा के लव जेहाद की खुलकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग लव जेहाद के नाम पर समाज में जहर बो रहे है लेकिन इनकी पार्टी के मुस्लिम नेताओं ने खुद हिंदू लड़कियों से शादी की है।

एआईएमआईएम चीफ ओवैसी के साथ माहुल पहुंचे ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्र में शहनवाज हुसैन को मंत्री व मुख्तार अब्बास नकवी को मंत्री बनाया गया और उनसे प्रवक्ता का काम लिया जा रहा है। बीजेपी के लोग मुसलमानों को अपनी टीम में रखते हैं तो उनकी हिंदू की बेटी से शादी कराते हैं। हम पर आरोप लगाता है कि हम वोट की राजनीति करते हैं। हम अगर वोट की राजनीति करते हैं तो कांग्रेस ने इसी वोट के दम पर देश में 60 साल राज किया। सपा ने चार बार, बसपा ने चार बार सरकार बनाई, आज भाजपा सत्ता में है। आज हम इसी वोट बैंक के दमपर आगे बढ़ रहे हैं तो आपके पेट में दर्द काहें हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यूपी में 43 प्रतिशत अति पिछड़े हैं जो पिछले 74 साल से धोखा खाते रहे हैं। यहां 22 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं, दोनों को मिलाकर हमारी संख्या 65 प्रतिशत है। आज 65 प्रतिशत हमारा है और बाकी में बटवारा है। जिसमें बंटवारा है उसमें भी हमारा है, इसीलिए ये लोग अनाप सनाप बोल रहे हैं। श्री राजभर ने कहा कि दुश्मन का काम ही है दुश्मनी की भाषा बोलना इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम 2022 के चुनाव में यूपी में सरकार बनाकर ही रहेंगे।

BY Ran vijay singh

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.