script

किसानों को गुमराह कर रहा मुद्दा विहीन हो चुका विपक्ष: नीरज शेखर

locationआजमगढ़Published: Dec 21, 2020 01:04:42 pm

दावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर फैसले के साथ खड़ा है देश का किसान
कार्यकर्ताओं के दम पर फिर 2022 विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी भाजपा

azamgarh news

कार्यकर्ताओं के बीच राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. किसानों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ किए जा रहे आंदोलन के बीच राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुद्दा विहीन हो चुका विपक्ष किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है लेकिन देश का किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। वहीं विपक्षी दलों के झूठ को अच्छी तरह समझ रहा है।

निजामाबाद विधानसभा कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अब तक जितने भी फैसले किसान हित में लिए है सभी ऐतिहासिक है। सरकार किसानों की आय दूना करने के लिए निरंतर काम कर रही है। कृषि विधेयक का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है तो वह किसानों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।

सांसद ने कहा कि निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र ऋषि मुनियों की तपस्थली रही है। इस पुण्य धरती पर भी भाजपा का कमल खिलाना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं के बल पर 2022 विधानसभा का चुनाव को हमें जीतना है। जिसके लिए अभी से हम सबको कमर कसकर तैयार रहना होगा। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, उसे हमें और मजबूत बनाना है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने की।

इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा सहजानंद राय, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, सीता चैहान, जयप्रकाश जायसवाल, हरीश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, फूलचंद भारती, जितेंद्र सिंह गुड्डू, जिला मंत्री डा. शैलेंद्र नाथ यादव, संतोष गौड़, जिला कार्यालय मंत्री अजय यादव, कार्यालय प्रभारी प्रवीण सिंह पिटू, केशरी नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।

BY Ran vijay singh

ट्रेंडिंग वीडियो