scriptउपचुनावः 10 सीटों में सात पर महिलाओं का कब्जा | Panchayat Byelection election results declared in Up azamgarh | Patrika News

उपचुनावः 10 सीटों में सात पर महिलाओं का कब्जा

locationआजमगढ़Published: Jul 08, 2019 10:23:50 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

दो ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के चार प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

jaipur nagar nigum

पंचायत उपचुनाव

आजमगढ़. जिले की छह विकास खंडों की 10 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के 10 रिक्त पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न हो गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद प्रत्याशियों की उत्सुकता बढ़ती जा रही थी। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। संबंधित विकास खंड के आरओ ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कुल 23,117 मतों में 13050 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना के दौरान कुल 167 मत अवैध घोषित किए गए। जबकि 12,883 मत वैध रहे।
इन्हें मिली जीत:
विकास खंड जहानागंज की ग्राम पंचायत सलेमपुर से खालिदा बेगम, दौलताबाद से गिरधारी एवं धरवारा से विद्यावती देवी ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार ब्लॉक लालगंज के बरसेरवां से सुधवंता, कलीचाबाद से चंद्रप्रकाश व नोनीपुर उर्फ नई कोट से उपम, फूलपुर के बूढ़ापुर कुतुब अली से अनिल कुमार, पवई के मकसुदिया से सावित्री, हरैया के पिहार से रमावती एवं विकास खंड कोयलसा की ग्राम पंचायत रायपुर खुरासिन से विनोद ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों को हराकर जीत दर्ज की। दो ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के चार प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो