script

कांग्रेस के पोस्टर वार से बढ़ी विपक्ष की मुश्किल, हर घर तक प्रियंका को पहुंचाने का लक्ष्य

locationआजमगढ़Published: Feb 03, 2021 11:48:29 am

पंचायत चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेसियों की संक्रियता
योगी सरकार की नाकामियों और विपक्ष की कमजोरी को हथियार बना रही पार्टी

azamgarh news

कैलेंडर के साथ कांग्रेसी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़ पंचायत चुनाव से पूर्व नए साल में कांग्रेस के कैलेंडर वार ने सत्ताधारी दल ही नहीं बल्कि विपक्ष की भी मुश्किल बढ़ा दिया है। प्रियंका के संघर्षो की कहानी को बयां करने वाले कैलेंडर के साथ कांग्रेसी मैदान में उतर गए हैं। दस लाख परिवारों तक कैलेंडर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेसी कैलेंडर के जरिये हर गांव तक पहुंच बनाने के साथ ही लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रहे है। इनकी नजर सीधे तौर पर सवर्ण, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों पर है। अगर कांग्रेस का यह प्रयोग सफल होता है और पार्टी का ग्राफ पूर्वांचल में बढ़ता है तो अन्य दलों के वोट बैंक में सेंध लगेगी जो 2022 के विधानसभा में उनकी चुनौती बढ़ाने के लिए काफी होगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व जनपद के प्रभारी राम अवध यादव ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह को उनके आवास पर कलेंडर भेट किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जो हालात हैं उसमें प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश की उम्मीद बन चुकी है। पूरे प्रदेश के लोग कांग्रेस की हर गतिविधि को गंभीरता से ले रहे हैं और पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

आज सरकार से जनता त्रस्त है और हमने सरकार की सच्चाई को जनता तक पहुंचाने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव गांव घर-घर तक पहुंचाना है और कांग्रेस शासन की उपलब्धियों को लोगों को बताना है। साथ सक्रिय कांग्रेस जनो की पहचान करनी है।

उन्होंने बताया कि कैलेंडर में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें हैं। 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है। कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगते महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी है।

इसी तरह हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी महासचिव की तस्वीर इस कैलेंडर मे छपी है। कांग्रेस के आजमगढ़ के बिलरियागंज में सीएए को लेकर हुए लाठी चार्ज में प्रियंका की अनाबिया के साथ फोटो को शामिल किया गया है। इस कलेंडर के माध्यम से हम गांव के अंतिम घर तक पहुंचने का प्रयास करेंगे व कांग्रेस की गांधीवादी नीतियों का जन जन तक पहुंचाने व कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

BY Ran vijay singh

ट्रेंडिंग वीडियो