scriptट्रैक्टर- बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, गुस्साये लोगों ने लगाया जाम | People protest after women death in road accident | Patrika News

ट्रैक्टर- बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, गुस्साये लोगों ने लगाया जाम

locationआजमगढ़Published: Jun 06, 2018 10:58:05 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

देवगांव व मेहनाजपुर पुलिस के समझाने बुझाने पर जाम समाप्त कर दिया गया

Tractor bike collision

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर (फाइल फोटो)

आजमगढ़. ट्रैक्टर- बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत से गुस्साये लोगों ने मेहनाजपुर देवगांव मार्ग को जाम कर दिया। देवगांव व मेहनाजपुर पुलिस के समझाने बुझाने पर जाम समाप्त कर दिया गया, मगर जाम को लेकर अफरातफरी मची रही।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की नोनीपुर गांव निवासिनी पूजा देवी (27) पत्नी सुनील कुमार पति के साथ बाइक से रिश्तेदारी मे निमंत्रण मे जा रही थी कि कपसेठा बरडीहा मार्ग पर मंगलवार रात गांगी नदी पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई तथा दुर्घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। गुस्साये लोगों ने शव को लाकर निहोरगंज बाजार में मेहनाजपुर-देवगांव मार्ग जाम कर दिया। लेकिन देवगांव व मेहनाजपुर पुलिस के समझाने बुझाने पर जाम समाप्त कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर को भी पुलिस ने कब्जे मे ले लिया। मृतका दो बच्चों की मां थी। पहली पुत्री 4 वर्ष की परी है जबकि दूसरी 2 साल की तेजल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो