scriptPM Modi birthday fortnight BJP Yuva Morcha will plantation campaign on 01 October 2022 | पीएम मोदी जन्म दिवस पखवाड़ाः भाजयुमों ने तैयार की रणनीति, एक अक्टूबर को पूरे जिले में होगा पौधरोपण, तय होंगे वृक्ष पालक | Patrika News

पीएम मोदी जन्म दिवस पखवाड़ाः भाजयुमों ने तैयार की रणनीति, एक अक्टूबर को पूरे जिले में होगा पौधरोपण, तय होंगे वृक्ष पालक

locationआजमगढ़Published: Sep 27, 2022 10:48:41 am

Submitted by:

Ranvijay Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पखवाड़ा के तहत भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक अक्टूबर को पूरे जिले में पौधरोपण अभियान चलाएंगे। इस दौरान वृक्ष पालक की भी भूमिका तय की जाएगी। कार्यकर्ताओं का प्रयास होगा कि जो भी पौधे लगाएं जाय उनकी सुरक्षा भी हो ताकि वे पेड़ बन सकें।

बैठक कर रणनीति बनाते भाजयुमो कार्यकर्ता
बैठक कर रणनीति बनाते भाजयुमो कार्यकर्ता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़े के तहत आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करने के साथ ही रणनीति तय की गई। कार्यकर्ताओं ने फैसला किया कि एक अक्टूबर को जिले के सभी 22 विकासखंड क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। पौधे लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए वृृक्ष पालक भी तय किए जाएंगे ताकि उनकी सुरक्षा हो और वे पेड़ बन सकें। इस दौरान ब्लाकवार पदाधिकरियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.